फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एयरलाइंस को नहीं मिल रहे यात्री, निरस्त की गई इंदौर आने-जाने वाली सात उड़ान

Thu, 13 Jan 2022 08:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 इंदौर एयरपोर्ट से बुधवार को सात उड़ाने निरस्त की गईं। खराब मौसम के कारण उड़ान निरस्त होने की बात कही गई लेकिन बताया जा रहा है कि यात्रियों की कमी होने के कारण उड़ान निरस्त हो गई है। 
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंदौर एयरपोर्ट से बुधवार को सात उड़ाने निरस्त की गईं। खराब मौसम के कारण उड़ान निरस्त होने की बात कही गई लेकिन बताया जा रहा है कि यात्रियों की कमी होने के कारण उड़ान निरस्त हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर से हैदराबाद, बैंगलुरु, मुंबई, लखनऊ, जबलपुर की उड़ान निरस्त की गई। जो उड़ान निरस्त हुई है उनमें सुबह 6.20 बजे हैदराबाद जाने वाली, 6.55 बजे लखनऊ, 8.40 बजे जबलपुर और 11.40 बजे जाने वाली बैंगलुरु उड़ान शामिल है। सुबह 8.15 बजे हैदराबाद से आने वाली, 8.35 बजे बैंगलुरु से और 9.50 बजे मुंबई से आने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। उड़ानों के निरस्त होने की जानकारी न मिल पाने के कारण सुबह से ही कई यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे। तब एयरपोर्ट पर फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिली। स्टाफ ने री-बुकिंग और री-फंड का विकल्प दिया। यात्री बुकिंग करवाने से बच रहे हैं कि कहीं आखिरी वक्त पर उड़ान निरस्त न हो जाए। कहा जा रहा है कि देशभर में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों और कोरोना से संक्रमित होने के डर के चलते लोग यात्रा से बच रहे हैं। बहुत जरुरी होने पर ही यात्रा के लिए निकल रहे हैं। यात्रियों की कमी के चलते एयर लाइंस के लिए उड़ानों का संचालन भी मुश्किल हो रहा है। इसके चलते उड़ाने निरस्त हो रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें