फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Airport News: एयरलाइंस को नहीं मिल रहे यात्री, इंदौर एयरपोर्ट से निरस्त हुई 28 उड़ानें, बुकिंग करने वाले यात्री हो रहे परेशान

Tue, 01 Feb 2022 04:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एयरलाइंस को यात्री नहीं मिल रहे हैं और इसके चलते उड़ानें निरस्त हो रही हैं। मंगलवार को 28 उड़ानें निरस्त की गई। इससे इंदौर से प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी टूट गई।
 
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरलाइंस को यात्री नहीं मिल रहे हैं और इसके चलते उड़ानें निरस्त हो रही हैं। मंगलवार को 28 उड़ानें निरस्त की गईं। इससे इंदौर से प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी टूट गई।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर एयरपोर्ट से लगातार उड़ानें निरस्त हो रही हैं। पिछले माह से यह सिलसिला शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। यात्री बुकिंग करवाने के बाद जब एयरपोर्ट पहुंचते हैं तो वहां जाकर पता चलता है कि उड़ानें निरस्त हो गई। कई बार विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। मंगलवार को 10 शहरों के बीच चलने वाली 28 उड़ानें निरस्त की गई हैं। निरस्त उड़ानों में चेन्नई, जयपुर, जोधपुर, जबलपुर, सूरत, नागपुर, दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु और हैदराबाद जाने और आने वाली उड़ानें शामिल हैं। यात्रियों की कमी के चलते ऐसा किया जा रहा है क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं और कंपनियों को घाटा हो रहा है। इस कारण उड़ानें निरस्त की जा रही है। हालांकि इससे वे यात्री परेशान हो रहे हैं जिन्होंने यात्रा के लिए बुकिंग करवाई है और निरस्त होने के बाद उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। 

21 दिन बाद विस्तारा ने शुरू की उड़ान
इधर विस्तारा एयरलाइंस ने 21 दिन बाद मंगलवार से सुबह की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली उड़ान को दोबारा शुरू किया है। कंपनी ने यात्रियों की कमी के कारण अपनी शाम की उड़ान को निरस्त कर दिया है। कंपनी की शाम की उड़ान में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को कंपनी ने आज या कल सुबह की उड़ान में बुकिंग का विकल्प दिया है। यात्रियों की कमी के कारण ही विस्तारा ने सुबह की दिल्ली फ्लाइट को 11 से 31 जनवरी के बीच बंद करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद मंगलवार से यह फ्लाइट दोबारा शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें