फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : दो युवकों को टक्कर मारकर भागी कार ने पीछा कर रहे युवक को भी टक्कर मार कर जान ले ली

Fri, 30 Oct 2026 07:37 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सड़क हादसे के बाद भाग रहे कार चालक ने एक और युवक की जान ले ली। पहले दो युवकों को टक्कर मारकर भाग रहे चालक का बाइक सवार प्रवीण ने पीछा किया, तो उसने प्रवीण को भी टक्कर मार दी। इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार सुबह परमाणु नगर क्षेत्र में यह हादसा हुआ। प्रवीण पिता महेश अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। इस दौरान उनके आगे चल रही एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से भागने लगा। यह देखकर प्रवीण ने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई और कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 

प्रवीण को पीछा करते देख कार चालक ने अपनी कार से उन्हें साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवीण बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

प्रवीण मकान निर्माण सामग्री के सप्लायर थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं। हादसे की खबर मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन प्रवीण की मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गए। उनके पिता ने बताया कि प्रवीण सुबह घर से हंसते हुए निकले थे। उन्हें नहीं पता था कि कुछ ही देर बाद इतनी मनहूस खबर सुनने को मिलेगी।पुलिस ने हादसे में शामिल कार जब्त कर ली है, लेकिन चालक अभी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें