फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: इंदौर में 50 प्रतिशत नए संक्रमितों में सूंघने और स्वाद की क्षमता में आई कमी  

Tue, 28 Jul 2020 06:57 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के सबसे व्यस्त अस्पताल में इन दिनों करीब 50 प्रतिशत नए संक्रमित सूंघने और स्वाद की क्षमता कम होने की शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन


श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने मंगलवार को बताया, 'इन दिनों हमारे अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे लगभग 50 प्रतिशत नए मरीजों का कहना है कि उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी आई है।'

डोसी ने बताया कि मार्च से जून के बीच कोविड-19 के इस लक्षण वाले मरीजों की तादाद बेहद कम थी। लेकिन पिछले 20 दिनों में ऐसे संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ी है जो सूंघने और स्वाद की क्षमता घटने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस लक्षण के कारण महामारी की रोकथाम में एक तरह से मदद मिल रही है क्योंकि इससे संक्रमितों की पहचान अपेक्षाकृत जल्दी हो पा रही है। कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा मरीज देख चुके डॉक्टर ने बताया, 'जागरूकता बढ़ने के कारण इस लक्षण वाले लोग खुद आगे आकर अपनी कोविड-19 की जांच करा रहे हैं।'

डोसी ने बताया कि यह देखा गया है कि महामारी के इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों में तीन हफ्ते के भीतर सूंघने और स्वाद की पुरानी क्षमता धीरे-धीरे लौट आती है। उन्होंने बताया, 'मुझे अब तक ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है जिसमें कोविड-19 से उबरे किसी व्यक्ति ने कहा हो कि उसकी सूंघने और स्वाद की क्षमता हमेशा के लिए चली गई है।'

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 24 मार्च से लेकर 27 जुलाई तक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 7,058 मामले मिले हैं। इनमें से 306 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज के बाद 4,758 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें