फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में टेंट गिरने से 20 घायल, मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे सीएम शिवराज चौहान

Mon, 05 Jun 2017 10:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
शिवराज चौहान की सभा के बाद तूफान का कहर, टेंट गिरने से 20 घायल - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के तुरंत बाद आए भयंकर तूफान की वजह से टेंट गिर गया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घालयों में 20 को गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और घायलों को मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के तुरंत बाद सभास्थल वाले इलाके में भयंकर तूफान आया। इस तूफान की वजह से टेंट गिर गया, जिसमें दबकर करीब 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इंदौर पहुंचाया गया है और उनकी हरसंभव मदद की जा रही है। Indore:20 people injured after tent collapsed at an event attended by MP CM Shivraj Chauhan, due to thunderstorm;injured shifted to hospital — ANI (@ANI_news) June 5, 2017 मध्य़ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पूरे मामले की निगरानी खुद कर रहा हूं। इंदौर के कार्यक्रम के बाद भारी बारिश हुई और तेज तूफान आया, जिसकी वजह से टेंट गिरने पर ये हादसा हुआ।
विज्ञापन

Due to heavy rain & thunderstorm the tent collapsed. I am personally monitoring the situation: Madhya Pradesh CM on tent collapsed in Indore pic.twitter.com/BwuGA6OaPw— ANI (@ANI_news) June 5, 2017

जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में जनसभा की थी। जनसभा में काफी लोग पहुंचे थे। तूफान के समय काफी लोग टेंट गिरने की वजह से फंस गए। हल्की फुल्की चोटें जिन्हें आईं, उन्हें वहीं से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रुप से घायलों को इंदौर के विभिन्न अस्पतालों पहुंचाया गया है। यहां लोगों का इलाज हो रहा है।
Injured shifted to nearby hospitals,all possible assistance will be provided: Madhya Pradesh CM on tent collapsed at an event in Indore Injured shifted to nearby hospitals,all possible assistance will be provided: Madhya Pradesh CM on tent collapsed at an event in Indore pic.twitter.com/60zoO9KXgQ — ANI (@ANI_news) June 5, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें