फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में महिलाओं ने की मानवता की हदें पार, वृद्धा के गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर, क्या है विवाद

Thu, 01 Jun 2023 05:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां मानवता की सारी हदें पार कर दी गईं। राजीनामे के लिए बुजुर्ग महिला से मारपीट कर गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाल प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
सागर नरयावली थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में एक पीड़ित बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके गुप्तांग में मिर्ची का पाउडर डाल दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


राजीनामा करने से मना किया तो ले गए जबरन घर के अंदर
सागर जिले के नरयावली थाने के जालंधर गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ पुराने विवाद के राजीनामा को लेकर गांव के जोगी परिवार की महिलाओं से विवाद चल रहा है। जोगी परिवार की महिलाओं ने पीड़ित बुजुर्ग महिला का रास्ता रोककर राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बुजुर्ग महिला को जबरन घर के अंदर ले गए और वहां उसके गुप्तांग में मिर्ची का पाउडर डाल दिया।

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह दुकान सामान लेने जा रही थी, तभी बीच रास्ते में जोगी परिवार की महिलाओं ने रास्ता रोक कर ये हरकत की। घटना की जानकारी परिवार वालों को लगते ही मौके पर पहुंचे और महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार महिला से जोगी परिवार के लोगों ने मारपीट की है, जिस पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला के बयान लिए गए हैं, जांच की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें