फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दबंगों के डर से परिवार ने गांव छोड़ा, पिता को पीटा, भाई पर किया हमला; पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Thu, 07 Mar 2024 12:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

पीड़ित ने राजगढ़ में मीडिया से बात पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि गांव के दबंगों ने उसके भाई पर प्राण घातक हमला किया और पुलिस ने आरोपियों पर मामूली सी धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के देवलीसांगा गांव में रहने वाले रघुनाथ सिंह उमठ अपने गांव के मकान में ताला लगाकर इधर-उधर भटक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि गांव के दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक सामूहिक कार्यक्रम में उनके पिता के साथ मारपीट की और बीते महीने उसके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया। जिसका इलाज भोपाल के एक अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित हाल ही में अपने परिवार समेत भोपाल में रह रहा है। उसे डर है कि जिन आरोपियों ने उनके भाई पर हमला किया वे अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और वे न्याय की गुहार लगाने के लिए राजगढ़ जिला मुख्यालय के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

पीड़ित ने राजगढ़ में मीडिया से बात पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि गांव के दबंगों ने उसके भाई पर प्राण घातक हमला किया और पुलिस ने आरोपियों पर मामूली सी धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। इससे मेरा परिवार भयभीत है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसे लेकर उसने  कलेक्टर और एसपी को भी आवेदन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें