फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायकों की मांग: विस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, विधायक से आधी पेंशन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने कहा

Fri, 25 Feb 2022 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायकों ने सरकार से सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन सौंपा।

 
विज्ञापन
विस अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायकों ने सरकार से सुविधाएं बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। पूर्व विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन देकर विधायक से आधी पेंशन देने की मांग की है। प्रदेश के पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री रामकिशन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात की और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें परिषद ने पूर्व विधायक की पेंशन विधायक के वेतन से आधी तय करने की मांग की। इसके अलावा पूर्व विधायकों को शासन के प्रोटोकॉल सूची में जोड़ने, 2 एसी के टिकट के स्थान पर 1 व्यक्ति जाए तो एसी फर्स्ट में यात्रा की पात्रता, विश्राम गृह में पूर्व विधायकों को नि:शुल्क 6 दिन ठहरने की सुविधा देने के साथ ही पूर्व महिला विधायकों को विशेष सुविधाएं देने की मांग की है। साथ ही पूर्व विधायकों के 1 वाहन को ऑल टैक्स नि:शुल्क करने और हर साल 5 लाख की मेडिकल सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें