फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: छापेमारी में अश्विनी के घर से जानवरों की खालें व कई कीमती सामान बरामद

Tue, 09 Apr 2019 10:45 PM IST
तिवारी अभिषेक ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों और ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के ठिकानों पर आयकर कार्रवाई में सबसे ज्यादा कैश भोपाल में अश्विन शर्मा व प्रतीक जोशी के घरों से मिला है। अपने आप को भाजपा का आदमी बताने वाले अश्विन के घर से विदेशी शराब की ढाई सौ बोतलें, तीन विदेशी सहित पांच बंदूकें, बडे़ पैमाने पर एंटीक साजोसामान, सोने चांदी के बर्तन, विंटेज कारें, वन्य प्राणियों की खालें व ट्राफियां बरामद की गई हैं। अवैध हथियार व विदेशी शराब के मामले में जिला प्रशासन ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आयकर टीम भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में कक्कड़ के नजदीकी अश्विन के घर पर मंगलवार को भी मौजूद रहीं। तीसरे दिन भी स्थानीय लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मौजूदगी देखी। सूत्रों ने बताया कि पूरे कॉम्पलेक्स की छत पर अश्विन ने कब्जा करके एक शानदार रूफटॉप गार्डन बना रखा है, जिसमें बांस से बना एक बार भी है। पूरा गॉर्डन एंटिक आयटम्स से सजा हुआ है। गार्डन में लगाए गए पेड़ों की कीमत भी लाखों में बताई जाती है। 

छापे के दौरान 250 शराब की बोतलें व बाघ की कई खालें भी मिलीं। वन्य प्राणियों की जो ट्राफियां मिली हैं उनमें ब्लैकबक, सांभर, चिंकारा, टाइगर, चीता, हिरण और चीतल शामिल हैं। ट्राफियों और बाघ की खालों की कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है। खास बात यह है कि आयकर टीम ने ही वन विभाग को वन्य प्राणियों की ट्रॉफी और खालों के बारे में जानकारी दी और मौके पर बुलाया।

कक्कड़ ने कोर्ट में याचिका लगाई 

कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और उनके बेटे सलिल ने मंगलवार को आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ इंदौर हाईकोर्ट में याचिका लगाई। कक्कड़ का आरोप है कि आयकर टीम उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। मीडिया को उन्होंने घर भी दिखाया। कहा कि उनके घर से न तो कैश और न ज्वेलरी बरामद की गई। इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें