फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: चचेरे भाइयों ने टोना-टोटका के शक में की युवक हत्या, दूषित पानी पीने से हुई थी हत्यारे की पत्नी की मौत

Sun, 07 Aug 2022 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

चचेरे भाइयों ने मोहन पाल को लकड़ी काटने के बहाने से बुलाया था, जब मोहन पाल बाड़े में लड़की काटने पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर के उसकी जान ले ली और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के खंचारी गांव में टोना टोटका कराने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या उसके ही चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी मारकर की है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक के शव का पीएम कराने के लिए डेडबॉडी को जिला मुख्यालय लाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 13 दिन पहले खंचारी गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी, मरने वालों में एक महिला शामिल थी, जो कि हत्यारे की पत्नी थी। पत्नी की मौत के बाद हत्यारे को शक था कि उसके भाई ने टोना-टोटका कराया है, जिसके चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। महिला की मौत के बाद से दोनों परिवारों में तनाव था।

शनिवार सुबह आरोपी परम लाल और मृतक महिला गेंदारानी के पति पर्वत पाल ने चचेरे भाई मोहन पाल को तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए लकड़ी काटने बुलाया था। मोहन जैसे ही भाइयों के साथ बाड़े के अंदर लकड़ी काटने गया, चचेरे भाइयों ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर  उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक को सिर और कंधे में गंभीर चोट आई थी। वारदात के बाद किसी को भी इसकी जानकारी नहीं लगी, जिसके चलते मोहन पाल को सही समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। वहीं, हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें