फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में यात्रियों से भरी बुलेरो बरसाती रपटे में बहते बची, लोगों ने कूद कर बचाई जान

Tue, 12 Jul 2022 01:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव क्षेत्र में बरसाती रपटे को पार करते समय एक बोलेरो वाहन बहते-बहते बचा। बोलेरो के बहने से हडकंप मच गई, बोलेरे में सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बरसाती रपटे में बहते-बहते बची बोलेरो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव क्षेत्र में बरसाती रपटे को पार करते समय एक बोलेरो वाहन बहते-बहते बचा। बोलेरो के बहने से हडकंप मच गई, बोलेरे में सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


दरअसल हादसा सोमवार रात का बताया जा रहा है। बैतूल के बोरदेही से एक बुलेरो में यात्री सवार होकर छिंदवाड़ा की ओर आ रहे थे। वाहन जब नवेगांव से गुजर रहा था तभी तेज बारिश के चलते उफान पर आई नदी को पार करते वक्त बहने लगा। घाट उमरी के समीप के बरसाती रपटे में वाहन को बहता देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की तत्परता के चलते बुलेरो को बहने से बचाया गया। बुलेरो में सवार अरुण यादव और दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय दलबल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सूझबूझ की सराहना की।

क्रेन की मदद से निकाली गई बोलेरो
हादसे के बाद काफी देर तक बोलेरो पानी में खड़ी रही, बाद में इसे क्रेन की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकाला। लंबे समय से इस रपटे को ऊंचा करने की मांग की जा रही है, फिर भी ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें