फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: खेत में जानवर घुसने की बात पर धारदार हथियार से महिलाओं और नाबालिग पर हमला, वृद्धा का कान काटा

Sun, 06 Mar 2022 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में खेत में जानवर घुसने की बात पर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दो महिलाओं और एक नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग महिला का कान कटकर अलग हो गया है वहीं दूसरी महिला के सिर में चोट आई है।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिलाएं और नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में खेत में जानवर घुसने की बात पर हुए विवाद में दो महिलाएं और एक बच्चे के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना में एक बुजुर्ग महिला का कान कट गया है, वहीं दूसरी महिला के सिर में चोट आई हैं। 
विज्ञापन


मामला जिले के सटई थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव का है। यहां सुमित्रा पटेल, तिजिया पटेल का गांव में ही रहने वाले शिवशंकर तिवारी से खेतों में घुसे जानवरों को लेकर विवाद हो गया। तिजिया बाई ने बताया कि उसके खेत में गाय घुसी हुई थी, जब हम लोगों ने जानवरों को खेत से बाहर निकाला तो शिवशंकर तिवारी और उसका बेटा सौरभ लड़ने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना में 60 वर्षीय तिजिया बाई का कान बुरी तरह कटकर अलग हो गया, जबकि उसकी देवरानी सुमित्रा के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से 5 टांके आये हैं। इनमें 14 साल का चंद्रप्रकाश भी घायल है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां तीनों का इलाज जारी है। पुलिस ने शिवशंकर सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें