फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की शरण में: उपचुनाव के मतदान से एक दिन पहले कमलनाथ ने किए केदारनाथ के दर्शन

Fri, 29 Oct 2021 12:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।  
विज्ञापन
केदारनाथ के दर्शन के बाद कमलनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में उपचुनावों से ठीक एक दिन पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि, कल्याण व प्रगति की कामना की। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों (पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव) पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन सीटों पर जीत-हार से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, पर शिवराज सिंह के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे उनके सामने बड़ी चुनौती बताया जा रहा है। उपचुनावों के लिए प्रचार में दोनों पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। खासकर, भाजपा ने न केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बल्कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की भी धुआंधार रैलियों का आयोजन किया था। ताकि मतदाताओं को लुभाने का कोई प्रयास नाकाफी न पड़ जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें