फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के 98 फीसदी मामलों में परिचित निकले आरोपी

Mon, 17 Jun 2013 01:35 AM IST
इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में दर्ज बलात्कार के 98 फीसदी मामलों में पीड़ित के करीबी दोस्त, रिश्तेदार और परिचित ही इस अपराध को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अपनी साल 2012 की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है।

एनसीआरबी की रिपोर्ट ‘भारत में अपराध-2012’ के मुताबिक, गत वर्ष बलात्कार के कुल 24,923 मामले दर्ज किए गए।

हर साल यूपी में बढ़ते जा रहे हैं बलात्कार के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 24,470 मामलों में आरोपी या तो रिश्तेदार निकले या फिर करीबी या जानपहचान वाले।

इसका मतलब यह हुआ कि रेप के 100 मामलों में से 98 में इस अपराध को अंजाम देने वाला या तो पीड़ित का रिश्तेदार था या फिर उसका कोई परिचित।

रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में साल 2012 में 3,425 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए और इन सभी मामलों में आरोपी किसी न किसी तरीके से पीड़ितों के जान पहचान वाले ही थे।
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 2,013 और 1,953 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से लगभग सभी मामलों में पीड़ित के परिचित या रिश्तेदार ही आरोपी निकले।
विज्ञापन


दिल्ली गैंगरेपः अब भी महफूज नहीं हैं बेटियां

इंदौर के जानेमाने मनोवैज्ञानिक डॉ. दीपक मानशरमानी के मुताबिक यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं और इन्हें हमें खतरे की घंटी की तरह देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि समाज में नैतिक मूल्यों और मानसिकता का स्तर बेहद गिर गया है जो कि एक खतरनाक स्थिति है।

डॉ. मानशरमानी ने ऐसे माहौल के लिए सेक्स संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने वाले विभिन्न माध्यमों (ऑडियो-वीडियो) को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि खुलेआम और आसानी से उपलब्ध होने वाली सेक्स सामग्रियां भी समाज में ऐसी सोच को बढ़ावा देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें