फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने इंदौर IIT के छात्र को चुना अपना ऐम्बैसडर!

Thu, 05 Dec 2013 01:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर आईआईटी के छात्र अशोक पंशीले को गूगल स्टूडेंट ऐम्बैसडर के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन


अशोक पंशीले ने देश के 123 लोगों के साथ 65 देशों के उन 1 हजार लोगों में जगह बनाई जिन्हें गूगल ने अपने ऐम्बैसडर के तौर पर चुना है।

गूगल के मुताबिक ये सभी ऐम्बैसडर गूगल के अलग-अलग प्रोडक्ट और प्रोग्राम के बारे में सीखेंगे। इसके उन्हें गूगल कैंपस होने वाले अलग-अलग ईवेंट्स को होस्ट करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में अशोक पंशीले ने गूगल के एक प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से पॉपुलर करने के लिए गूगल स्टूडेंट क्लब बनाया था।

अशोक पंशीले के मुताबिक उनके काम को इस हिसाब से रेट किया गया था कि उन्होंने कितने इवेंट किए और लोगों ने कितनी रुचि के साथ उनमें भाग लिया।

उन्होंने कहा कि गूगल स्टूडेंट ऐम्बैसडर के तौर पर चुने जाने के बाद हमारा गोवा में तीन दिन का सम्मेलन था। यहां हमने गूगल के कल्चर के बारे में बहुत सारी बातें सीखीं। यह बेहद दिलचस्प था क्योंकि देश के 123 ऐम्बैसडर से एक साथ मिलने का मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें