फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बात नहीं मानने वाली पत्नी की पति ने की हत्या, सुसाइड करने के लिए ट्रेन के आगे कूदा, एक हाथ और पैर कटा

Wed, 12 Apr 2023 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के हिंडोलिया में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी, जिससे आये दिन घर में कलह होती थी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद की जान देने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हिंडोरिया में एक पति ने बात न मानने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या का प्रयास किया, हादसे में उसका एक हाथ और पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गया है। फिलहाल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक सात में रहने वाली तोफीर खान की हत्या उसके पति मोहसिन खान (30 वर्ष) ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। घायल मोहसिन ने बताया की उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और तभी से पत्नी उसकी कोई बात नहीं मानती थी, जिससे आए दिन विवाद होता था। पत्नी को बहुत समझाया कि वह अच्छे से रहे और उसकी बात माने लेकिन वह मानने तैयार नहीं थी। इसलिए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।  पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति बांदकपुर स्टेशन पहुंचा जहां सेल्फी लेने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या का किया प्रयास किया। जिससे एक हाथ और पैर कट गया। गंभीर हालत में मोहसिन खान को दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज जारी। हिंडोरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें