फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari Crime: चक्की वाले से अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, थाने पहुंचकर जुर्म कबूला

Sun, 18 Sep 2022 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी के चक्की वाले से संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को पत्नी की हत्या करने का कोई मलाल नहीं था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी की हत्या की - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पत्नी पर तब तक लाठियां बरसाईं, जब तक जान नहीं निकल गई। हत्या करने के बाद वह थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को बताया कि अवैध संबंधों के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसकी लाश घर में पड़ी है।

विज्ञापन


मामला निवाड़ी जिले के थाना पृथ्वीपुर इलाके का है। बताया गया कि ग्राम सकेरा भंडारण में रहने वाले सुरेश केवट का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। उसकी पत्नी शाम के वक्त जब गेहूं पिसाने के लिए चक्की पर गई थी, तब उसे घर आने में देर हो गई। जैसे ही पत्नी बबीता केवट ने घर में प्रवेश किया। सुरेश पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा और उन दोनों में झगड़ा होने लगा।

इतने में पति सुरेश केवट ने घर में रखे लाठी-डंडों से अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वीभत्स घटना होने के बाद आरोपी अपनी मृत पत्नी के साथ घर पर ही रहा और सुबह होते ही वह थाने पहुंच गया, जहां पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल पर जाकर देखा कि बबीता मृत पड़ी हुई थी। उसकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मामले में पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया, पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी को लेकर जब पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी, उसको आने में देर हुई तो पति आग बबूला हो गया और पत्नी को लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें