फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, बच्चे और सास को कुल्हाड़ी से काटा

Sat, 28 Dec 2013 01:08 PM IST
एजेंसी/छतरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छतरपुर जिले में तीस वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी, नवजात बेटे और सास को  कुल्हाड़ी से काट डाला।
विज्ञापन


मामला कटारा गांव में बृहस्पतिवार का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक हलकी पाल ने पत्नी जनक बाई (25) पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद पाल ने अपने दो माह के बेटे और सास पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा और बुरी तरह जख्मी सास की शुक्रवार सुबह मौत हो गई।

जनक के भाई गोविंद पाल ने कहा कि साल भर पहले जब से उसने अपनी बहन की हलकी से शादी की थी, तभी से हलकी ने बहन को उसके मायके जाने पर पाबंदी लगा दी थी। पुलिस के मुताबिक, हलकी अकसर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें