फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: साप्ताहिक बाजार से लौट रहे पति-पत्नी पिपरिया नदी में बहे, चिमौआ डेम में मिला महिला का शव

Tue, 12 Jul 2022 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में शनिवार को नदी पार करते समय पति-पत्नी बह गए थे। सोमवार को पुलिस को महिला का शव चिमौआ डेम में मिला है। फिलहाल पुलिस पति के शव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
लाल घेरे में बहते पति-पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे पति-पत्नी नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए। सोमवार को महिला का शव चिमौआ डैम में उतराता मिला, वहीं  पति के शव की तलाश जारी है। सोमवार दोपहर को सिंगोड़ी पुलिस को डैम में शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर सिंगोड़ी चौकी प्रभारी अभिषेक प्यासी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ के जवानों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


अमरवाड़ा टीआई मोहनसिंह मर्सकोले ने बताया कि घाट पिपरिया में रहने वाली शिवकली और उसके पति सूरजभान करपे शनिवार के दिन बाजार करने के लिए सिंगोड़ी गए थे, लौटते वक्त शाम होने के बाद तेज बारिश के कारण घाट पिपरिया के बीच नदी को पार करते समय बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण दोनों संभल नहीं पाए और तेज बहाव में बह गए थे। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को गुम होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों को काफी खोजा लेकिन दोनों नहीं मिले। सोमवार को पुलिस को महिला का शव डैम में मिला जबकि पति के शव की तलाश जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दोनों की टीमें खोजबीन में लगी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें