फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: एचआर मैनेजर युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, विरोध करने पर होटल में की मारपीट

Sat, 06 Jun 2026 11:25 AM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में एक निजी कंपनी की एचआर मैनेजर ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। तीन साल पुराने प्रेम संबंध के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच शाहपुरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी में कार्यरत एचआर मैनेजर युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता की पहचान करीब तीन वर्ष पहले कॉलेज के एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से आरोपी युवक से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और भविष्य साथ बिताने के कई वादे किए।

ये भी पढ़ें- पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाई मौत की तैयारी, फंदे से झूल गया सरकारी स्कूल का चपरासी
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी उसे शाहपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत मिलने के बाद शाहपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। युवती के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें