फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार जिले में बना परिंदों का घर: बदनावर के गौमाता सेवा संस्था के सदस्यों की पहल पर बनकर तैयार हुआ अनोखा पक्षी घर, सोशल मीडिया से जुड़े लोग

Sun, 16 Jan 2022 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के बदनावर नगर के गौमाता सेवा संस्था के सदस्यों की परिंदों के लिए आशियाना बनाने की पहल रंग लाई है। पक्षियों के लिए सुंदर घर बनकर तैयार है, जहां पक्षियों को ठिकाना भी मिलेगा और दाना-पानी भी।
 
विज्ञापन
Dhar: बदनावर में बना पक्षी घर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के बदनावर नगर के गौमाता सेवा संस्था के सदस्यों की परिंदों के लिए आशियाना बनाने की पहल रंग लाई है। पक्षियों के लिए सुंदर घर बनकर तैयार है, जहां पक्षियों को ठिकाना भी मिलेगा और दाना-पानी भी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौमाता सेवा संस्था के अध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि जब हम गुजरात, राजस्थान गए थे, तब पक्षी घर वहां देखा था। तब हमने भी ठाना था कि बदनावर में परिंदों के लिए हम भी आशियाना बनाएंगे। इसको लेकर संस्था के सदस्यों से चर्चा कर फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर प्रचार शुरू किया। फिर यह मुहिम बहुत आगे बढ़ गई। धीरे-धीरे दानदाता भी इस मुहिम में जुड़ गए। जिसकी बदौलत यह बनकर तैयार हो गया है।

कुतुबमीनार जैसा लगता है पक्षी घर
बदनावर के गौशाला परिसर में गौमाता सेवा संस्थान द्वारा आकर्षक पक्षी घर का निर्माण किया गया है। इसे देखते ही कुतुबमीनार की याद आ जाती है। प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने इसका समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। इस अवसर पर पक्षी घर के निर्माण में सहयोगी रहे दानदाताओं का भी शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन


60 फीट ऊंचे के पक्षी घर में 650 घोसले
यशपालसिंह सिसोदिया ने बताया कि गुजरात व राजस्थान में बहुतायत में बने हुए पक्षी घरों को देखकर यहां भी यह विचार मूर्त रूप ले पाया है। उन्होंने बताया कि 60 फीट ऊंचाई के इस पक्षी घर में 650 घोसले बनाए गए हैं। जिनमें करीब 2000 परिंदे अपने परिवार सहित सुरक्षित रह सकेंगे। पक्षी घर 7 स्टेप में बनाया गया है। यह करीब 6 लाख की लागत से एक माह में बनकर तैयार हुआ है। इसे गुजरात के कारीगरों ने ठेकेदार जावेद भाई के मार्गदर्शन में तैयार किया है। इस अनोखे पक्षीघर को देखने के लिए हर रोज लोग पहुंच रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें