फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: तवा बांध के 13 गेट खोले, प्रति सेकेंड दो लाख क्यूसिक पानी डिस्चार्ज

Sat, 23 Jul 2022 11:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

शनिवार शाम को बांध के 13 गेट दस दस फीट ऊंचाई तक खोलकर एक लाख  97 हजार 678 क्यूसिक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन
तवा डेम के 13 गेट खोले गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से नर्मदांचल तरबतर हो गया है। केचमेंट एरिया में तेज बारिश के कारण तवा बांध लबालब हो गया है। शनिवार शाम को बांध के 13 गेट दस दस फीट ऊंचाई तक खोलकर एक लाख  97 हजार 678 क्यूसिक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। साथ मां नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


नर्मदांचल के साथ पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, बैतूल में जोरदार बारिश हो रही है। इसके कारण छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। मां नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के कारण आपदा प्रबंधन और होमगार्ड सतर्क हो गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सतत मॉनेटरिंग की जा रही है। तवा बांध के गेट खुलने के साथ ही जिलेभर से सैलानी परिवार के साथ तवानगर पहुंच रहे हैं। वीक एन्ड पर यहां भारी भीड़भाड़ रहने की संभावना है। 

क्या है बांधों की स्थिति
नर्मदापुरम सेठानी घाट 942.80 फीट
तवा डेम 1159.30 फीट
जबलपुए बरगी डेम 414.00 मीटर
बरेली बारना डेम 346.08 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें