सार
होशंगाबाद के ग्वालटोली में बीच सड़क एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके पति, सास-ससुर और ननद ने मारपीट की। विवाद के पीछे की वजह मायके से दो लाख रुपये नहीं लाना बताया जा रहा है। ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
Hoshangabad: दो लाख रुपये नहीं लाने पर महिला को सड़क पर पीटा गया
- फोटो : अमर उजाला
होशंगाबाद के ग्वालटोली में बीच सड़क एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके पति, सास-ससुर और ननद ने मारपीट की। विवाद के पीछे की वजह मायके से दो लाख रुपये नहीं लाना बताया जा रहा है। ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम तृष्णा चौहान बताया गया है। उसने पुलिस को की शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को वह अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ मायके से ससुराल लौटी थी। ससुराल में परिजनों ने रुपये का पूछा। रुपये नहीं लाने के बात पर सभी लोगों ने धक्के मारकर मुझे घर से बाहर निकाल दिया। बीच सड़क पर सास, ननद, पति और ससुर ने मारपीट की। दरअसल ससुराल वाले महिला से दो लाख रुपये लाने का दवाब बना रहे थे। मारपीट की घटना का लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो क्षेत्र में वायरल हो रहा है।
महिला थाना प्रभारी रेखा निमोदा ने बताया पीड़ित महिला गुरुवार को आरोपी पति आकाश चौहान, सास रेखा, ससुर प्रकाश चौहान व ननद वंदना के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने पहुंची थी। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।