फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Shivpuri: 4 मजदूरों की मौत, 15 घायल, पिकअप वाहन पलटने से हुई दुर्घटना

Tue, 15 Feb 2022 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के कोलारस में पिकअप वाहन पलटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 15 अन्य घायल हुए हैं। मजदूर रात के समय लोडिंग वाहन में बैठकर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन पलटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
शिवपुरी: हादसे में घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के कोलारस में पिकअप वाहन पलटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल से आए थे। पिकअप वाहन पलटकर नदी में गिर गया, जिससे मौतें हुईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। 
विज्ञापन


कोलारस पुलिस थाना प्रभारी आलोक सिंह के अनुसार पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों को वाहन शिवपुरी जिले के वीरा गांव में पुलिया निर्माण स्थल लेकर जा रहा था। दुर्घटना तड़के दो बजे गोरी टीला हीरापुर गांव के पास हुई। यह जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है। ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पलटकर सिध नदी में गिर गया। इससे वाहन में बैठे लोगों में से 4 मजदूरों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। कुछ गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक व घायल मजदूर लोडिंग में बैठकर जा रहे थे। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात ही झांसी पहुंचे थे मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल से यह मजदूर उत्तर प्रदेश के झांसी तक ट्रेन से आए थे। वहां से बस में बैठकर शिवपुरी के पाडोरा गांव पहुंचे। वे निर्माण स्थल पहुंच रहे थे, जब हादसा हुआ। मरने वालों में हामिद मोहम्मद अब्दुल्ला, खाहुल अमीन और हकीम मुस्तफा की शिनाख्त हुई है। सभी घायल मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें