फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहोरा में भीषण सड़क हादसा: संत त्यागी महाराज समेत दो की मौत, एक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

Fri, 11 Feb 2022 05:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोरा

सार

जबलपुर के सिहोरा में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सिहोरा: हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के सिहोरा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य युवक घायल है। 
विज्ञापन


हादसा एनएच 30 के पास तड़के सुबह हुआ। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। कार तेजी से आकर बांस से लदे ट्राले में घुस गई, जिसके चलते कार के एक तरफ का हिस्सा बांस के ट्राले में जा घुसा। जानकारी के अनुसार संत छत्तीसगढ़ में किसी से मिलने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान कटनी-जबलपुर सीमा पर धनगवां के पास उनकी कार एमएच 26 एके 7133 हादसे का शिकार हो गई। हादसे में त्यागी नंद महाराज (45) और बलराम तुवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल है। 

जानकारी के अनुसार बांस ट्राला चालक ने बिना इंडीकेटर जलाये बीच रास्ते में वाहन को खड़ा कर रखा था। कोहरा होने के कारण चालक को ट्राला नजर नहीं आया और कार सीधे ट्राले में जा घुसी। पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्ध धारा 337, 304 ए, भादवि एवं 122, 119, 177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कार में सवार 4 लोग सुरक्षित बचे
कार में सात लोग सवार थे। हादसे के वक्त संत त्यागी महाराज ड्राइवर के बगल वाली सीट में बैठे थे। हादसे के दौरान कार में सवार अन्य चार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सिहोरा पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। त्यागी नंद महाराज महाराष्ट्र के नांदेड़ के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं उनके निधन से उनके शिष्यों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें