फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narottam Mishra: मैहर मंदिर दर्शन करने पहुंचे गृहमंत्री मिश्रा, स्टेशन पर पैर फिसलने से गिरते-गिरते बचे

Fri, 09 Sep 2022 01:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

स्टेशन से बाहर आते समय गृहमंत्री की पैर फिसल गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि वे किसी हादसे का शिकार नहीं हुए और स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गिरने से पहले ही संभाल लिया।
विज्ञापन
गिरते-गिरते बचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मैहर स्थित शारदा मंदिर में दर्शन के किए और पूजा अर्चना कर मां शारदा का आशीर्वाद लिया। मंदिर जाने से पहले गृहमंत्री स्टेशन पर फिसलने से गिरते-गिरते बचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल गृहमंत्री मैहर के लिए  ट्रेन से सतना के मैहर पहुंचे थे। स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा था। जैसे ही गृहमंत्री स्टेशन पर उतरे कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। इसी दौरान स्टेशन से बाहर आते समय गृहमंत्री की पैर फिसल गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि वे किसी हादसे का शिकार नहीं हुए और स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गिरने से पहले ही संभाल लिया। मैहर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गृहमंत्री ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की, साथ ही मैहर में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उचित दिशा निर्देश दिए।
 

सतना रेलवे स्टेशन पर गिरते-गिरते बचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा pic.twitter.com/rOmIq4Ulv9

— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 9, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें