भोपाल में बारिश का कहर, पानी में डूबी जीप
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो भोपाल के बाकी एक एक टीकमगढ़ , झबुआ , रीवा ,बेतुल रायसेन , पन्ना के रहने वाले थे। शाहपुर झील में आई बाढ़ की चपेट में आने से 21 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई ,उसके शव को बरामद कर लिया गया है । मांडला व शिंगरौली में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बचाव कार्य के दौरान सेना ने कल सतना के जल प्रभावित इलाकों से 400 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से हो रही भारी बरसात के कारण 8 लोगों की मौत हो गई। उन्होने अधिकारियों को बाढ़ के मामलों में फुर्ती से काम करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में 1079 पर संपर्क किया जा सकता है।
राहत व बचाव कार्य जारी है खाद्य वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा हैं जो कि चिंता का विषय है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल भी बचाव कार्य के लिए वहां मौजूद है।