फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ये कैसा प्रेम! बेरहम प्रेमी ने प्रेमिका को पीटा, मुंह पर मारी लातें, कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो

Sat, 24 Dec 2022 11:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश के रीवा में एक लड़की को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। जो उसे पीट रहा है वो उसका प्रेमी बताया जा रहा है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
रीवा में युवक ने प्रेमिका को बुरी तरह पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा से एक वीडियो सामने आया है, जो देखने वाले का दिल दहला देगा। इसमें एक लड़की को बुरी तरह पीटा जा रहा है, जो उसे पीट रहा है वो उसका प्रेमी बताया जा रहा है। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ उसके बाद बेरहम प्रेमी का ये चेहरा सामने आया। पुलिस वीडियो की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो रीवा जिले के मऊगंज का बताया जा रहा है। मऊगंज पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। पता चला है कि ये वीडियो करीब 10 दिन पहले का है, जो अब सामने आया है। 

क्या है वीडियो में
वायरल वीडियो में एक युवक और एक लड़की नजर आ रहे हैं। पहले लड़की कुछ कह रही है, जिससे गुस्से में लड़का लड़की के हाथ से झोला लेकर फेंक देता है फिर उसे चांटा जड़ देता है। फिर उसे सिर पकड़कर नीचे गिरा देता है। युवक लड़की के पैरों पर फिर उसके मुंह पर लातें मारने लगता है। जिससे लड़की बेहोश हो जाती है। फिर लड़का उसे उठाने की कोशिश करता है। उसका हाथ पकड़कर खड़ा करता है पर लड़की बेहोश होने से खड़ी नहीं हो पाती। इसके बाद लड़का उसे जमीन पर लिटा देता है। जो वीडियो बना रहा है वह युवक भी आरोप लड़के का साथी है। बीच-बीच में मारपीट कर रहा लड़का वीडियो बंद करने की बात भा कहता है। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचते हैं और लड़की को मारने वाले लड़के को भला-बुरा कहते नजर आ रहे हैं। सभी लड़की को होश में लाने की कोशिश करते हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। मारपीट करने वाले युवक पर धारा 151 धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि जल्द ही मारपीट करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें