फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: प्रधान आरक्षक के बेटे ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस कॉलोनी में फांसी लगाकर दे दी जान

Sun, 09 Jun 2024 10:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP: छतरपुर में बीती शाम पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एक प्रधान आरक्षक के बेटे ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के गढ़ीमलहरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामलाल प्रजापति के 20 वर्षीय बेटे अजय ने शनिवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते पुलिस कॉलोनी में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


जब घर के लोगों को इसकी जानकारी लगी, तब उनके द्वारा सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें