फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा: सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए देवदूत बने कलेक्टर और एसपी, खुद संभाली कमान, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Wed, 11 Nov 2026 08:18 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

हरदा-खिरकिया मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलेक्टर कुमार सत्यम और एसपी अंकित जायसवाल ने अपने वाहन रुकवाकर घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
घायलों की मदद करते कलेक्टर और एसपी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की तत्काल मदद कर सराहनीय पहल की। अधिकारियों की इस तत्परता से दुर्घटना के शिकार लोगों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल चारुवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरदा-खिरकिया मार्ग पर उनकी नजर दो मोटर साइकिलों के बीच हुई दुर्घटना पर पड़ी। हादसे में चार लोग घायल हो गए थे और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी।

ये भी पढ़ें: एमपी: सीएम मोहन यादव बोले- अयोध्या में रामलला विराजे, अब जल्द मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण
विज्ञापन


घायलों को सड़क पर परेशान देखकर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना समय गंवाए अपने वाहन रुकवाए और स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल वाहनों की व्यवस्था भी कराई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के वाहन एवं नायब तहसीलदार के वाहन से घायलों को हरदा एवं खिरकिया के अस्पतालों में उपचार के लिए भिजवाया गया। अधिकारियों की इस त्वरित पहल से दुर्घटना के समय घायलों को तत्काल मदद उपलब्ध हो सकी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की यह पहल बताती है कि प्रशासनिक पद केवल जिम्मेदारियों के निर्वहन का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता और मानवता की सेवा का भी दायित्व है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें