फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: नहरों पर अब टेक्नोलॉजी का पहरा, सीसीटीवी से होगी निगरानी, पानी बंटवारे में मनमानी पर रोक

Sat, 18 Apr 2026 05:53 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

हरदा जिले में नहरों से पानी के वितरण को लेकर बढ़ते विवादों के बीच प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब सीसीटीवी निगरानी और पुलिस तैनाती के जरिए व्यवस्था को नियंत्रित कर निष्पक्ष पानी वितरण सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।
 
विज्ञापन
अब नहरों पर चौबीस घंटे निगरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई को लेकर बढ़ते विवादों के बीच जल संसाधन विभाग ने सख्त और तकनीकी कदम उठाए हैं। अब नहरों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य पानी का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करना और किसानों के बीच तनाव कम करना है।

विज्ञापन


दरअसल पिछले कुछ समय से नहरों से पानी लेने को लेकर कई जगहों पर विवाद की स्थिति बन रही थी। किसानों द्वारा मनमाने तरीके से पानी लेने और बारी व्यवस्था का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए विभाग ने सख्ती बढ़ाते हुए तकनीक का सहारा लिया है।

जानकारी के अनुसार हंडिया ब्रांच कैनाल और एलबीसी क्षेत्र की चुनिंदा माइनरों पर सोलर सिस्टम से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक कैमरे पर करीब 36 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से नहरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhar News: घाट पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, युवक के पैर दबे, पति के सीने से लगकर बिलखती रही पत्नी

इसके अलावा जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एचबीसी और एलबीसी क्षेत्र के लगभग 20 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने की मंजूरी दी है। जल्द ही माइनरों के किनारों पर पुलिस जवानों की तैनाती शुरू की जाएगी, ताकि विवाद की स्थिति को मौके पर ही नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन


किसान नेता पवन बिश्नोई ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से की जा रही थी और अब इसके लागू होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से नहर प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों के बीच विश्वास भी बढ़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें