फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: हरदा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट, देश-विदेश के खिलाड़ी होंगे शामिल

Fri, 23 Jan 2026 09:55 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

हरदा जिले में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शतरंज टूर्नामेंट 24 जनवरी को आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय बालिका दिवस को समर्पित रहेगी। रेपिड चेस टूर्नामेंट में देश-विदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे और 1.51 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदा जिले में पहली बार एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हरदा जिला शतरंज संगठन के तत्वावधान में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप संपन्न होगा। इसमें देश-प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों के ख्यातिप्राप्त एवं रेटेड खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। शतरंज फेडरेशन द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय चेस टूर्नामेंट की तिथि 24 जनवरी (शनिवार) निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर निवास के सामने स्थित इंदौर रोड हरदा डिग्री कॉलेज में किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे।

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को समर्पित रहेगा। बालिकाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले एवं आसपास के विद्यालयों और महाविद्यालयों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के खेल स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टूर्नामेंट से पूर्व प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


 

 

उन्होंने कहा कि शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। टूर्नामेंट में कुल 1 लाख 51 हजार रुपये की इनामी राशि एवं आकर्षक ट्रॉफियां रखी गई हैं। यह एक रेपिड चेस टूर्नामेंट होगा, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट का समय तथा प्रति चाल पांच सेकंड का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। ओपन श्रेणी के लिए प्रवेश शुल्क 750 रुपये तथा हरदा के स्थानीय खिलाड़ियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। जीएम, डब्ल्यूजीएम, डब्ल्यूआईएम खिताब धारकों एवं 2300 से अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। वहीं दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इच्छुक खिलाड़ी ब्रोशर लिंक https://circlechess.com/brochure?id=49722 एवं पंजीकरण लिंक https://circlechess.com/registration?id=49722 के माध्यम से टूर्नामेंट से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें