फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind Crime: जुए की फड़ पर युवक को गोलियों से भूना...फिर सिर पर पत्थर पटका, हत्या के बाद इलाके में दहशत

Sun, 02 Mar 2025 11:41 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

पुरानी रंजिश के चलते जुए के फड़ पर रविंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में पत्थर से सिर कुचलकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुए के फड़ पर एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मामला भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के जीसकपुरा का है, जहां बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते जुए के फड़ पर रविंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में पत्थर से सिर कुचलकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेहगांव अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

टीआई शक्ति सिंह यादव के मुताबिक, साल 2016 में रविंद्र नरवरिया ने जीसकपुरा में मनमोहन नरवरिया की हत्या की थी। इस मामले में रविंद्र को आठ साल तक जेल में रहना पड़ा। कुछ महीने पहले ही वह न्यायालय से बरी हुआ था।
विज्ञापन


मृतक के भाई देवेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया, "मेरा भाई रविंद्र खेत पर गायों की रखवाली के लिए गया था। पुराने विवाद को लेकर जितेंद्र और उसके परिवारवालों ने उसे घेर लिया। मैं भी कुछ दूरी पर था। सबसे पहले आरोपियों ने मेरे भाई को गोली मारी, फिर खंडे से सिर कुचल दिया। जब मैंने शोर मचाया, तो वे भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, मेरे भाई की मौत हो चुकी थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें