फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: गोला का मंदिर थाना इलाके में चार मंजिला मल्टी से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम

Thu, 01 Jun 2023 07:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के  श्रद्धा विहार कॉलोनी निवासी युवक ने गोला का मंदिर थाना इलाके में बनी मल्टी की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बिल्डिंग के कैमरे में ऊपर जाता दिखा युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक के ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक युवक मल्टीपल मल्टी की चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक मल्टी में अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के गोला का मंदिर थाना इलाके में मौजूद चार मंजिला मल्टी में गुरुवार सुबह यह युवक अंदर जाता हुआ नजर आ रहा है। युवक श्रद्धा विहार कॉलोनी का रहने वाला अर्जुन तोमर है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि सुबह के वक्त अर्जुन तोमर मल्टी के पास आया और थोड़ी देर बाहर खड़ा रहा। उसके बाद अचानक अंदर पहुंचा और चौथी मंजिल पर पहुंच कर उसने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के नीचे गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले को लेकर गोला का मंदिर थाना में पदस्थ विवेचना अधिकारी बृजमोहन शर्मा ने बताया है कि मृतक युवक नशे का आदी था। वह अपने घर से चलकर कुछ दूरी पर बनी चार मंजिला मल्टी में गया। सीढ़ियों के माध्यम से चौथी मंजिल तक पहुंचा और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें