फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पहले दो युवकों को निर्वस्त्र कर खूब पीटा, फिर आरोपी बोला- तुम पप्पू को गुंडा समझते थे; अब बताओ गुंडा कौन?

Sat, 08 Nov 2025 09:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के डबरा में रेत खदान पर वर्चस्व की लड़ाई के बीच दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
गिजौर्रा थाना इलाके में दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला हुआ वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के डबरा क्षेत्र के गिजौर्रा थाना इलाके में दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना रेत खदान पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवकों को खेत में कपड़े उतरवाकर उल्टा लिटाया गया और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। पिटाई के दौरान दोनों युवक रहम की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि वीडियो में आरोपी “ गुंडा कौन है” कहते सुनाई दे रहे हैं।

“तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है”
वीडियो में युवकों को पीटते हुए जिन लोगों की पहचान हुई है, उनमें राजेंद्र मर्सेनी और नरेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। एक व्यक्ति यह भी कहता सुनाई दे रहा है,  “तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है।”
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना किस स्थान की है। प्रथम दृष्टया, जिन युवकों के साथ मारपीट की गई है, उनमें से एक दतिया निवासी है। पुलिस उसकी पहचान और निवास की पुष्टि कर रही है।

ये भी पढ़ें- MP News: अखबार पर मिड-डे मील खाने के मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी बोले- पीएम और सीएम को शर्म आनी चाहिए
विज्ञापन


खनन माफिया का गढ़ बना गिजौर्रा क्षेत्र
गिजौर्रा थाना क्षेत्र लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन का केंद्र रहा है। यहां हथनोरा, सिली, बारकरी और जिगनिया जैसी कई खदानें हैं, जिनका संचालन स्थानीय दबंगों द्वारा किया जाता है। वर्चस्व की इस लड़ाई में आए दिन मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है, और पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें