फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: मोबाइल पर बात करने को लेकर पिता ने डांटा तो घर छोड़ गईं तीन बहनें, साइबर सेल ने दिल्ली से ढूंढ निकाला

Fri, 30 Oct 2026 08:12 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन बहनों को पुलिस ने दिल्ली के एक चाइल्ड केयर सेंटर में सुरक्षित खोज लिया है। मोबाइल पर बात करने को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर तीनों 27 अक्टूबर को घर छोड़ गई थीं। पुलिस टीम उन्हें वापस ग्वालियर लाने दिल्ली रवाना हुई है।
विज्ञापन
जानकारी देते सीएसपी रॉबिन जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव से लापता हुई तीन बहनों को पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षित खोज निकाला है। मोबाइल पर बात करने को लेकर पिता की डांट से नाराज तीनों बहनें 27 अक्तूबर को घर छोड़कर चली गई थीं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और साइबर सेल की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस करते हुए दिल्ली तक पहुंच गई। अब तीनों बहनों को वापस ग्वालियर लाने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों बहनें दिल्ली के एक चाइल्ड केयर सेंटर में मिली हैं और उनकी सुरक्षा की पुष्टि कर ली गई है।

विज्ञापन


मुरार थाना प्रभारी गोविंद बंगौली के मुताबिक, बड़ागांव निवासी राम सिंह की पहली पत्नी का करीब चार साल पहले निधन हो गया था। पहली पत्नी से उनकी 14 साल की बेटी भाग्यश्री है। इसके बाद राम सिंह ने दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पत्नी मधु की पहले से दो बेटियां हैं। इनमें 18 साल की प्रियंका और 16 साल की किशोरी शामिल है। परिवार में तीनों बहनें साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्तूबर को पिता राम सिंह ने छोटी बेटी भाग्यश्री को मोबाइल पर बात करते हुए देखा था। इस दौरान उन्होंने बेटी को डांट दिया। पिता की डांट से नाराज होकर तीनों बहनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर: करवा चौथ पर पति ने मूसली से पत्नी का सिर कुचलकर की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर दी सूचना
विज्ञापन




अगले दिन 27 अक्तूबर को जब पिता काम पर गए हुए थे और मां बाजार गई थीं, उसी दौरान शाम करीब पांच बजे तीनों बहनें घर से निकल गईं। काफी देर तक जब तीनों वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मुरार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों बहनों की तलाश के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने सबसे पहले आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संभावित रास्तों पर भी जांच की गई। इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से तीनों बहनों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया गया। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार तीनों बहनों की लोकेशन दिल्ली में मिली। जांच के दौरान जानकारी सामने आई कि तीनों दिल्ली के एक चाइल्ड केयर सेंटर में मौजूद हैं। पुलिस ने सेंटर से संपर्क कर उनकी मौजूदगी और सुरक्षित होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि तीनों बहनों के दिल्ली में चाइल्ड केयर सेंटर में होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने वहां से उनकी मौजूदगी को वेरीफाई कर लिया है। अब ग्वालियर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी और तीनों बहनों को वापस ग्वालियर लाएगी। ग्वालियर पहुंचने के बाद तीनों बहनों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही उनकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी, ताकि घर छोड़ने के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता तीनों बहनों को सुरक्षित ग्वालियर लाना और उनके परिवार से मिलाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें