फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: जिला अस्पताल परिसर में रखी ई-स्कूटर बनी आग का गोला, पास रखी दो कारों को भी अपनी चपेट में लिया

Tue, 06 Aug 2024 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: जिला अस्पताल के प्रसूति गृह में रखे ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। जिससे प्रसृति गृह परिसर में अफरातफरी मच गई। आग ई-स्कूटर की बैटरी से निकली चिंगारी से लगी है। 
 
विज्ञापन
आग का गोला बनी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल परिसर में रखी ई-स्कूटर आग का गोला बन गई। आग ने ई-स्कूटर के पास रखी दो कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे प्रसूति गृह में अफरातफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारी और मरीज के स्वजन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ई-स्कूटर जलकर खाक हो गया, लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना दमकल दस्ते को दी गई, लेकिन दमकल दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि नरेन्द्र जैन निवासी मुरार प्रसूति गृह में स्टाफ की पार्किंग में ई-स्कूटर खड़ा कर चले गए। इसी दौरान ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। जिससे पार्किंग में खड़ी दो कार भी चपेट में आ गईं। जैसे-तैसे कारों को मौके से हटाया गया।

बावजूद इसके कारों में आग लग चुकी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि उसे दौरान की बाइक में आग लगी थी। वहां पर दर्जन भर दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े हुए थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें