मामला ग्वालियर के भीतरवार अनुभाग के करहैया थाना क्षेत्र का है। गांव के करीब यहां रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को घर के पास में ही रहने वाला आकाश सेन नजदीक ही बने सूने घर में ले गया।
उसने यहां किशोरी को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने नाबालिक को धमकी दी के अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा, डरी और सहमी नाबालिक किशोरी प्राथमिक अपने घर पहुंची।
देर रात जब किशोरी अपने घर पहुंची और उसने अपने साथ घटित घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी आकाश सेन के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है और उसे माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।