फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tansen Samaroh 2022: तानसेन अलंकरण से नवाजे गए बांसुरी वादक हल्दीपुर, चैन्नकेशव मंदिर बेलूर की थीम पर सजा मंच

Mon, 19 Dec 2022 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में सोमवार को तानसेन समारोह का शुभारंभ हुआ। वर्ष 2021 के "राष्ट्रीय तानसेन सम्मान'' से देश के सुप्रतिष्ठित बांसुरी वादक पं. नित्यानंद हल्दीपुर मुम्बई को विभूषित किया गया।
विज्ञापन
बांसुरी वादक पं. नित्यानंद हल्दीपुर को राष्ट्रीय तानसेन सम्मान दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की संगीतधानी कहे जाने वाले ग्वालियर में सोमवार को तानसेन समारोह का शुभारंभ हुआ। तानसेन समारोह भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव विश्व संगीत समागम के रूप में पहचाना जाता है। वर्ष 2021 के "राष्ट्रीय तानसेन सम्मान'' से देश के सुप्रतिष्ठित बांसुरी वादक पं. नित्यानंद हल्दीपुर मुम्बई को विभूषित किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संगीत सम्राट तानसेन के नाम से स्थापित यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय संगीत सम्मान है। आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। ग्वालियर के हजीरा स्थित सुरसम्राट तानसेन की समाधि के समीप चैन्नकेशव मंदिर बेलूर की थीम पर भव्य एवं आकर्षक मंच मनाया गया। बांसुरी वादक पं. नित्यानंद हल्दीपुर को राष्ट्रीय तानसेन सम्मान दिया गया। साथ ही मुम्बई की संस्था सामवेद सोसायटी फॉर परफार्मिंग आर्ट को वर्ष 2021 के 'राजा मानसिंह तोमर सम्मान' से अलंकृत किया गया। यह सम्मान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था को दिया जाता है। 

समारोह में संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, संभाग आयुक्त  दीपक सिंह, पं. किरण देश पांडेय, अभय चौधरी, संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने पं. नित्यानंद हल्दीपुर को राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण के रूप में आयकर मुक्त दो लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पट्टिका व शॉल-श्रीफल भेंट किए। राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान के रूप में सामवेद सोसायटी फॉर परफार्मिंग आर्ट संस्था को एक लाख रुपये की आयकर मुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उमा डोंगरा ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर  महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार, राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत माधव भिसे व उप निदेशक राहुल रस्तोगी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें