फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोलीं मीनाक्षी लेखी- मोदी जी कह चुके हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा

Thu, 05 Oct 2023 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि भ्रष्टाचार अगर किया है तो उसकी जांच भी होगी और कार्रवाई भी होगी, क्योंकि मोदी जी कह चुके हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। 
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी ने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गर्मा रही है। विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल और लगाए जा रहे आरोपों पर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार अगर किया है तो उसकी जांच भी होगी और कार्रवाई भी होगी, क्योंकि मोदी जी कह चुके हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। 
विज्ञापन


ग्वालियर पहुंचीं मीनाक्षी से जब मीडिया ने संजय सिंह की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग शासन की व्यवस्था में राज करने की नीयत से और अपने घर परिवार को बेहतर करने आए हैं। ये मोदी सरकार है जिसने तय किया है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में यह काम हो रहा है। लेखी ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां भारत के नियम और कानून के तहत बनाई गई हैं ताकि देश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था न हो। इसलिए जांच एजेंसियां अपना नियमानुसार काम कर रही हैं। 

एमपी को डबल इंजिन का लाभ मिला
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि उन्होंने आज प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 9 साल में जो बेहतरी हुई है। एमपी में भी भाजपा की सरकार थी और केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी, इसका लाभ राज्य को मिला। ऐसे में आने वाला कल और भविष्य के लिए किस प्रकार से इकट्ठे होकर काम कर सकते हैं ? किस प्रकार से योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं ? इस मंशा के साथ सबने काम किया जिससे सबका मनोबल बढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन




हम दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शामिल
लेखी ने आगे कहा कि सब बहुत उम्मीद के साथ भाजपा के लिए जुटे हुए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था एकदम चरमराई हुई थी, लेकिन मोदी जी की सरकार ने उसमें सुधार किया और आज हम गर्व से कह सकते हैं कि आज हम दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शामिल है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें