फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया बोले- पहले बड़े नेता पर्ची से पार्टी में पद देते थे, अब ऐसा नहीं होगा

Tue, 17 Jun 2025 10:07 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी न मिलने के सवाल पर बजरंग पुनिया ने कहा, बीजेपी के शासनकाल में यही हालात हैं। हरियाणा में भी जब से बीजेपी सरकार आई है, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें अब तक नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया ने की प्रेसवार्ता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय पर्यवेक्षक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पुनिया मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी में भीतरघात करने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने कहा, पहले जो बड़े नेता होते थे, वे पर्ची के माध्यम से पार्टी में पद देते थे, लेकिन अब खुद राहुल गांधी इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अब पार्टी में योग्य कार्यकर्ताओं को ही पद दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी न मिलने के सवाल पर बजरंग पुनिया ने कहा, बीजेपी के शासनकाल में यही हालात हैं। हरियाणा में भी जब से बीजेपी सरकार आई है, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें अब तक नौकरी नहीं मिली। सरकार दावा तो करती है कि वह खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हो रहा है। इसी कारण से खिलाड़ी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हत्या से पहले राजा पर काला जादू, वो दो लोग कौन, जो बस में सोनम के साथ थे? जानें नए खुलासे
विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा करते हुए बजरंग पुनिया ने बताया कि राहुल गांधी ने भोपाल में चार महत्वपूर्ण बैठकें कीं, जिनमें पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, विधायक दल, पर्यवेक्षक, पीसीसी और जिला अध्यक्षों की बैठकें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत 61 एआईसीसी पर्यवेक्षक और प्रत्येक जिले में तीन पीसीसी सदस्यों सहित चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम हर जिले में न्यूनतम 7 दिन का प्रवास करेगी और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदीप मिश्रा के भगवान पर बिगड़े बोल, 'मुच्छड़' कहकर बनाया मजाक; बवाल के बाद यह कहा

इस अभियान के तहत 6 नामों की अनुशंसा की जाएगी, जिनमें से एक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से जिला अध्यक्षों की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। नवीन नियुक्त जिला अध्यक्षों को विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें