फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के बदले ले ली जान: रात में लड़की से मिलने पहुंचा लड़का, खुली भाइयों की नींद तो तोड़ी पसलियां, हुई मौत

Mon, 10 Feb 2025 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर चला गया। इस बीच युवती के घर वालों को इसकी भनक लग गई और युवक को पकड़कर खूब पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के बरउआ निवासी गवेद्र बघेल उम्र 25 साल दो दिन पहले अपनी बहन के यहां आया हुआ था। बहन के घर के पास में ही रहने वाले बघेल परिवार के यहां रविवार की आधी रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने घर में घुसा। जहां प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया, जिस पर से परिजनों ने युवक की लाठी डंडों से मारपीट कर दी।

विज्ञापन


इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत होने पर ग्वालियर रेफर कर किया गया। लेकिन इलाज के उपरांत युवक की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मृतक युवक घटना के दो दिन पहले ही अपनी बहन के यहां ग्राम सर्वा में आया था। इसी दौरान पास में ही रहने वाली प्रेमिका से मिलने घर में घुस गया था। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और प्रेमिका के घर से मृतक युवक को घायल अवस्था में भितरवार लेकर आई। युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक युवक का पीएम करवाकर बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें