फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result: समधिन पर समधी पड़े भारी, दूसरी बार भी हारी सिंधिया समर्थक इमरती देवी

Mon, 04 Dec 2023 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP Election Result: जिले की 6 विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कर रही डबरा विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनकी कट्टर समर्थक कही जाने वाली इमरती देवी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। इमरती देवी को उनके समधी सुरेश राजे ने लगभग 3000 से अधिक वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की डबरा विधानसभा से सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था और जीत का दम भरा था। वहीं भाजपा के विरोध में कांग्रेस ने सुरेश राज को मैदान में उतारा था। यह तीसरा मौका था जब यह दोनों प्रत्याशी प्रतिद्वंद्वी के रूप में एक दूसरे के सामने खड़े थे, लेकिन बड़ी बात यह है कि जिस प्रकार दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियों को रिपीट किया था, उसी तरह से जनमत ने भी अपने परिणामों को ही रिपीट कर दिया। इमरती देवी को कांग्रेस के सुरेश राजे ने 3368 मतों से हरा दिया।

2020 में हुई थी बीजेपी में शामिल

विज्ञापन

डबरा विधानसभा सीट हमेशा से ही कांग्रेस की पक्षधर मानी गई है। जिसके रिजल्ट कांग्रेस के खाते में ही गए हैं। इमरती देवी जब कांग्रेस में थीं तो इसी सीट से विपक्ष में रहते हुए विधायक रहीं थीं। 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान भी वह इसी सीट से विधायक बनीं थीं। उन्हें मंत्री पद भी दिया गया था, लेकिन 2020 में वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने जब उपचुनाव लड़ा तब भाजपा में रहते हुए चुनाव हार गई थीं। वहीं इसके उलट सुरेश राजे भाजपा से कांग्रेस में पहुंचे थे और 2020 में इमरती देवी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और चुनाव जीते भी थे। वहीं स्थिति 2023 में भी देखने को मिली। बता दें कि सुरेश राजे और इमरती देवी का रिश्ता समधी और समधिन का है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें