नंगे पांव चलते हुए मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहनाएंगे मंत्री भार्गव...
मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा, जल्द ही वह इस मामले का पटाक्षेप करेंगे। मंत्री भार्गव ने खंडवा में कहा, हमारे ऊर्जा मंत्री बेहद संवेदनशील और कर्मठ हैं। अगर उन्होंने सड़कों के कारण चप्पलें छोड़ी हैं तो मैं उन्हें चप्पल भी पहनाऊंगा और सड़कें भी बनवाऊंगा। गोपाल भार्गव शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। ऐसे में प्रदेश की सड़कों की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है, जिससे मंत्री ने जल्द ही सड़कें दुरुस्त करने की बात कही है।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अधिकारियों को काम नहीं करने पर माला पहनाकर अपनी नाराजगी जताते हैं। इस पर गोपाल भार्गव ने कहा, अधिकारियों को माला पहनाना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन जनप्रतिनिधि या मंत्रीगण कहीं भी अफसरों के सामने बेबस नहीं हैं।
मंत्री नंगे पैर चल रहे
- फोटो : अमर उजाला
नंगे पैर चल रहे मंत्री तोमर...
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने उनके क्षेत्र में सड़कें नहीं बनने को लेकर जूते-चप्पल त्याग दिए हैं, जिससे पूरे प्रदेश वह चर्चा में बने हुए हैं। वे पथरीली सड़कों पर नंगे पैर ही चलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे अपनी ही सरकार के खिलाफ अघोषित लड़ाई लड़ रहे हैं।
खास बात यह है कि कोई पहला मौका नहीं है, जब वह अपने इस तरह के कामों से चर्चा में हैं। इससे पहले भी कभी मंत्री नाली में उतरकर सफाई करने को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी लोगों के जरूरी काम करने को लेकर भी उनकी चर्चा होती है। प्रद्युम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें शिवराज सरकार में मंत्री बनाया गया था।