फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: फुटपाथ दुकानदार बीच सड़क पर कुर्सी बनाकर बैठा और छलकाए जाम, जानें घंटों तक क्यों किया उसने हंगामा

Sat, 12 Nov 2022 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मामला ग्वालियर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज बाजार का है। शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठा दिखा। उसने वहीं शराब का गिलास भरकर पैग बनाया।
विज्ञापन
बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठा रहा दुकानदार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अजीब नजारा देखने को मिला। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कारोबारी ने सड़क के बीचोंबीच कुर्सी लगाई और शराब के पैग बनाए। घंटों तक वो सड़क पर ही बैठा रहा। राहगीरों ने पुलिस को खबर की तब उसे हटाया जा सका। बताया जा रहा है कि कारोबारी नशे में था और फुटपाथ से उसकी दुकान हटा दी गई थी, जिसके विरोध में हंगामा कर रहा था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला ग्वालियर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज बाजार का है। शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठा दिखा। उसने वहीं शराब का गिलास भरकर पैग बनाया। काफी देर तक वो सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान यातायात बाधित होता रहा। लोग उसे देखते रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी उसे हटाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। बाद में उसकी दुकान ना हटाए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर फुटपाथ कारोबारी शांत हुआ।

फुटपाथ कारोबारी का कहना है कि कुछ दुकान मालिकों द्वारा दबाव बनाकर उसकी दुकान हटवाई जा रही है। दुकान हटने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, इसलिए मैंने ये हरकत की है। सोशल मीडिया पर किसी ने घटना का वीडियो डाल दिया, जो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें