फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग ऑफ ग्वालियर: ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत, बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

Sat, 04 May 2024 11:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक के घर के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश आए और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब युवक ने उनका विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक ने समय रहते घर में भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन नकाबपोश बदमाश एक के बाद एक युवक के घर पर फायर करते रहे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क इलाके की है। बदमाशों द्वारा की जा रही फायरिंग की यह पूरी घटना पास के ही एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले बदमाश वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क इलाके में रहने वाले सौरभ तोमर नाम के युवक से पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाश हथियार से लैस होकर उसके घर पहुंचे थे। बदमाशों ने पहुंचते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया था, जब युवक ने बदमाशों से इसका विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार निकाल कर एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक ने समय रहते अपने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचा ली और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मामले की सूचना लगते हैं थाने का बल पहुंचते ही बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें