फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सिंधिया की मुलाकात पर बोले दिग्विजय- वो मेरे पुत्र समान, मंच पर बैठना कांग्रेस की परंपरा नहीं

Sun, 10 Aug 2025 09:37 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंच पर बैठना कांग्रेस की परंपरा नहीं है, इसलिए वे कार्यकर्ताओं संग नीचे बैठते हैं ताकि विवाद न हो। सिंधिया द्वारा मंच पर ले जाने पर बोले, वे पुत्र समान हैं। मंच पर बैठने को लेकर अनावश्यक चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेटे जैसा बताया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि किसी मंच पर सभी लोगों का बैठना कांग्रेस की परंपरा नहीं है। इसलिए मैं कार्यकर्ताओं के साथ नीचे बैठता हूं, क्योंकि मंच पर बैठने पर विवाद ज्यादा होते हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उन्हें ले जाकर मंच पर बैठाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे मेरे पुत्र के समान हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या कसम टूट गई? दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने खाई थी ये कसम

दो दिन पहले भोपाल में एक मंच पर वे सिंधिया के साथ नजर आए थे। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बात की ज्यादा चर्चा हो रही है। मैंने हमेशा से हमारे जितने भी लोग हैं, चाहे किसी भी पार्टी के हों, सिंधिया जी तो पुत्र के समान हैं, माधवराव जी के साथ काम किया है। भोपाल में हुए एक निजी कार्यक्रम में मैं मंच पर नहीं था। ज्योतिरादित्य आए और मुझे मंच पर ले गए। अब नई बात चालू कर दी कि दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब दिग्विजय सिंह ने की चुनाव आयोग पर टिप्पणी, बोले- BJP के अंग के रूप में काम कर रहा ECI

मंच पर बैठने पर कांग्रेस में होते हैं विवाद
पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने कहा था कि कांग्रेस के मंच पर इसलिए नहीं बैठना चाहता कि वहां पर विवाद शुरू हो जाता है कि कौन बैठेगा और कौन नहीं? इसलिए मैं कार्यकर्ताओं के साथ बैठ जाता हूं। राहुल गांधी जब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे, तो मंच पर कोई नहीं बैठा था, वे स्वयं नीचे बैठे थे। जिसको भाषण देना होता था, वह मंच पर जाता था। पहले भी यही होता था। मध्य भारत के जमाने में भी यही होता था। मंच पर जिलाध्यक्ष और मुख्य अतिथि बैठते थे। विधायक सांसद नीचे बैठते थे। मंच पर बैठना कांग्रेस की परंपरा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें