फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Police Recruitment: ज्वाइनिंग लेने वाले पांच अभ्यर्थियों पर धोखाधड़ी का केस, छानबीन समिति ने पकड़ी गड़बड़ी

Mon, 02 Jun 2025 09:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 14वीं बटालियन में ज्वाइनिंग लेने वाले इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। शिकायत उप निरीक्षक रघुनंदन शर्मा ने दर्ज कराई, जिसके आधार पर दीपक रावत, उमेश रावत, हल्के रावत, इमरान खान और विवेक के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से आरक्षक बने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई थी। छानबीन समिति की शिकायत पर ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 14 बटालियन में ज्वाइनिंग लेने वाले पांच अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये सभी अभ्यर्थी मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। इनके नाम दीपक रावत, उमेश रावत, हल्के रावत, इमरान खान और विवेक बताए गए हैं। 14वीं बटालियन में पदस्थ उप निरीक्षक रघुनंदन शर्मा की शिकायत पर पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल मंगूभाई पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से की मंगलकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई तरह की टेक्नोलॉजी अपनाई जाती है, जिससे कोई भी गड़बड़ी होने पर पकड़ में आ सके, जब यह अभ्यर्थी चयनित होकर आए तो छानबीन समिति द्वारा उनके दस्तावेजों की जांच की गई। आधार कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेज का मिलान नहीं होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें