पति और पत्नी में बीते कुछ समय से विवाद चल रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
सीएसपी हिना खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर को रूप सिंह स्टेडियम रोड पर अरविंद ने नंदिनी परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के पीछे प्यार और धोखे की लंबी कहानी सामने आई है। घटना के वक्त नंदिनी के साथ उसके दो बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल साथ थे। जैसे ही अरविंद ने रास्ता रोक कर नंदिनी पर कट्टा अड़ाया। कल्लू और अंकुश वहां से भाग निकले। इसके बाद अरविंद ने नंदिनी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। अरविंद के मुताबिक झांसी की रहने वाली नंदिनी केवट का उससे पांचवां रिलेशन था।
ये भी पढ़े-
दगाबाज पति की खौफनाक करतूत: पत्नी के चेहरे पर बरसाई गोलियां, पुलिस पर तानी पिस्टल; आंसू गैस छोड़कर किया काबू
मौके पर मौजूद पुलिस बल की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
बता दें कि घटना शुक्रवार दोपहर शहर के बीचोंबीच स्थित रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां पति अरविंद ने युवती को रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया। बदमाश ने पुलिसवालों पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस को आरोपी पर काबू पाने के लिए आंसू गैस फायर करना पड़ा। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी की हत्या में जेल जा चुकी थी नंदिनी
इससे पहले नंदिनी की शादी 10 साल पहले दतिया लांच के ग्राम कैरोना धार निवासी गोटीराम केवट के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके अपने पति के दोस्त छोटू केवट, निमलेश सेन और फिरोज खान से भी अवैध संबंध रहे। नंदिनी ने 2017 में अपने चौथे प्रेमी के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड निमलेश सेन की दतिया में हत्या कर दी थी। हत्या मामले में वह 4 साल 6 महीने जेल में भी रही। 2022 में जेल से छूटने के बाद ग्वालियर आ गई। यहां उसने पार्लर खोल लिया था। इसी दौरान नंदिनी आरोपी अरविंद परिहार के संपर्क में आई। उससे आर्य समाज मंदिर में शादी की। अरविंद की नंदनी से तीसरी शादी थी।