फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मप्र में चीते लाने पर नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम को दिया धन्यवाद, कहा- इससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा

Fri, 16 Sep 2022 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

श्योपुर कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई चीतों की लैंडिंग अब सीधे ग्वालियर में होने जा रही है। मध्य प्रदेश में चीतों को लाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar - फोटो : Twitter@nstomar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चीतों को लाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कूनो सेंचुरी में चीतों का आना इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बल प्रदान करेगा और टूरिज्म को भी बढ़ाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि श्योपुर कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई चीतों की लैंडिंग अब सीधे ग्वालियर में होने जा रही है। कल प्रधानमंत्री मोदी भी यहां पहुंच रहे हैं। इस पर तोमर का ये बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कूनो पालपुर सेंचुरी में चीतों का पुनर्स्थापन होना यह पूरे एशिया महादीप के लिए विशेष रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान का जो इलाका लगा हुआ है उसके लिए बहुत ही सौभाग्य और प्रसन्नता की बात है। 

तोमर ने कहा कि 75 साल से चीता लगभग विलुप्त हो गया था, पूरे एशिया महाद्वीप में कहीं भी चीता नहीं है। कूनो सेंचुरी में चीतों का आना इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बल प्रदान करेगा और टूरिज्म को भी बढ़ाएगा और रोजगार के अवसर भी खड़े होंगे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और हमारे वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जी ने प्रयत्न पूर्वक चीता लाने के प्रयास को सफल किया। 
विज्ञापन


तोमर बोले कि सबसे अधिक प्रसन्नता की बात है की चीता सेंचुरी का लोकार्पण करने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 17 सितंबर को यहां आ रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में प्रधानमंत्री का आगमन निश्चित रूप से बहुत ही शुभ घटना होती है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से बहुत धन्यवाद अर्पित करता हूं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें